ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0)। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर जमुनियां निवासी भूपराम पुत्र हीरालाल शुक्रवार को सुबह नवदिया सुखदासपुर गन्ना फैक्ट्री में किसी काम से जा रहे थे माधोटांडा पीलीभीत रोड नवदिया सुखदासपुर गन्ना फैक्ट्री के ठीक सामने पीलीभीत की तरफ से आ रही,अज्ञात कार ने अधेड़ के पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया,मौके पर भीड़ जमा हो गई,घायल को 108 एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए माधोटांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया,कुछ देर उपचार के बाद पीलीभीत को भेज दिया जहा उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं,कार लेकर चालक मौके से फरार हो गया,लेकिन कुछ दूरी तक भागने के बाद गाड़ी पकड़ ली गई।
एसआई देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना पर घटना स्थल पहुचे लक्ष्मीपुर के एक व्यकित को शिफ्ट लाल कलर की गाड़ी की चपेट लगने से चोटे आई है अब हालत में सुधार है।

No comments:
Post a Comment