Sunday, July 28, 2019

कारगिल विजय दिवससमापन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  शनिवार  को 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के माध्यम से एक सप्ताह चलने वाले"कारगिल विजय दिवस"का समापन समारोह था। ये समापन समारोह 42 वी वाहिनी मुख्यालय अग्ईया नानपारा मे मनाया गया। इस समापन समारोह की शुरुआत वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार व उप कमांडेंट शैलेश कुमार के नेतृत्व मे हुई। इस समापन समारोह में पिछले एक सप्ताह से चलने वाले  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, भाषण व वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेताओं को ट्रॉफ़ी, शील्ड, मेडल  तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं मे लग भग 18 सीमावर्ती  स्कूलों के 400 बच्चों ने भाग लिया।
इनमे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे सीमांत इंटर कॉलेज रूपईडीहा से  प्रथम तनु जायसवाल, अजय वर्मा द्वितीय, व शुभम पांडेय  तृतीय रहे। निबन्ध प्रतियोगिता मे आचार्य रमेश चन्द्र इंटर कॉलेज रूपईडीहा से प्रथम प्रतीक्षा तिवारी, द्वितीय काजल गुप्ता व तृतीय शशि मिश्रा रही। भाषण   प्रतियोगिता मे हाजी मोहम्मद युसुफ़ इंटर कॉलेज बाबागंज से प्रथम अलीजा सिद्दीक़ी द्वितीय महेक सिद्दीक़ी व तृतीय सबीना परवीन रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम के कप्तान अब्दुल कलाम, फिरोज़ खान, रितेश सिंह, अब्दुल्ला खान, रईस अहमद, व जैनुल खान तथा उपविजेता नानपारा की टीम के कप्तान महताब नासिर, मो. फरहान खान, नजमुद्दीन खान, नुजैर अख़्तर,मो. इरफ़ान खान, ताजुद्दीन को ट्रॉफ़ी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संकृतिक कार्यक्रम मे ऋचा पाठक व कल्पना पांडेय को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के इस मौके पर समाज सेवी हाजी भगोले, हाजी मोहम्मद युसुफ़ इंटर कॉलेज के प्राचार्य शिवपूजन सिंह व प्राचार्य आचार्य रमेश चन्द्र इंटर कॉलेज को भी वाहिनी के कमांडेंट द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समापन समारोह मे 72 प्रतिभागियों को मेडल  प्रशस्ति पत्र, शील्ड तथा ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया गया।  समापन के इस अवसर पर कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि 1999 के कारगिल युद्ध मे कैसे 18000 फिट की ऊंचाई पर हमारे देश जवानों ने पाकिस्तानियों के कैसे छक्के छुड़ाए। कमांडेंट ने बताया कि एस एस बी बॉर्डर गार्डिंग के साथ साथ जनहित मे भी कार्य करती है और नागरिकों के बीच खेल कूद प्रतियोगता के माध्यम से देश भक्ति की भावना का संचार करती है और सभी बच्चो से मेहनत से पढ़ने और आगे बढ़ने की अपील की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों 1999 के कारगिल युद्ध मे शहीद जवानों कुर्बानियों को याद दिलाना था। 
समापन के बाद स्कूली बच्चों व एसएसबी के जवानो के साथ "जल शक्ति एंव जल संरक्षण अभियान" की रैली निकाली गई। आज के इस समापन समारोह का मंच से संचालन शैलेन्द्र त्रिपाठी ने किया । इस अवसर सहायक कमांडेंट सुकुमार देब बर्मा, निरीक्षक डीके मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक इमरान अंसारी, राम लखन, शिव पूजन, हाशिम अली, हाजी भगोले, अध्यापक गण, बच्चो के अभिभावक, स्कूलों के प्राचार्य, व वाहिनी के जवान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment