Monday, July 22, 2019

बोल बम की जयघोष से भक्तिमय हुआ कांवरिया पथ

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद की नानपारा तहसील में श्रावण मास में नानपारा धाम (बोलबम) बम-बम भोले की जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पूरा क्षेत्र केसरिया वस्त्रधारी श्रद्धालुओं से भरा हुआ दिखाई दिया। बाबा के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है। कांवरियों की टोली जल भरकर सभी शिव मंदिरों के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंच रही हैं। यह सिलसिला पूरे दिन व रातभर चलता रहा है। नानपारा में मुख्य मार्गों से होते हुये विभिन्न मंदिरों तक केसरिया वस्त्र में कांवरियों की विशाल टोली रामजानकी मंदिर, कालीकुण्ड मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, शिवालय बाग, शिव मंदिर आदि सिद्ध स्थलों पर दर्शन करने के बाद सरयू तट के लिए बोलबम उद्घोष के साथ सरयू तट स्थित औसेरी पुरवा शिवमंदिर के लिए रवाना हुई। कांवरियों की टोली में विशेष रूप से जगतराम पटेल, अजय साहू, छोटू, सुशील, रघुवीर आदि सहित तमाम शिवभक्त शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से पुलिस कर्मियों सहित कोतवाल नानपारा संतोष सिंह ने खास मुस्तैदी दिखाई।

No comments:

Post a Comment