ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत (उ०प्र०)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव मैनाकोट के खटीमा माधोटांडा रोड से दक्षिण की दिशा में लंबे समय से श्रेणी 6 के अंतर्गत सरकारी गाटा 361 व 202 अस्पताल के लिए व गाटा 363 व 203 खेल मैदान की सरकारी जमीन खाली पड़ी थी, उसी जमीन के पड़ोस में सुच्चा सिंह की भी जमीन है सुच्चा सिंह ने शनिवार सुबह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की नियत से ट्रैक्टर चला कर लगभग 1 एकड़ जमीन को जोत कर मेड़ डाल कर कब्जा कर लिया,एव धान की रोपाई करने की तैयारी करने लगा,जिसकी शिकायत किसी के द्वारा एसडीएम जंग बहादुर यादव को मिली उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए हल्का लेखपाल शेर अली को मौके पर भेजकर जांच करने के आदेश दिए लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सरकारी जमीन को जोत दिया गया था,कब्जेदार को राजस्व विभाग की टीम आने की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया,फिलहाल अभी कब्जेदार को सरकारी जमीन पर कब्जा न करने की हिदायत दे दी गई है।
ग्राम प्रधान पति बीर सहाय ने बताया कि खेल मैदान व अस्पताल के नाम जमीन पर गांव के ही व्यक्ति ने कब्जा कर लिया, सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाया जाएगा और जमीन खाली पड़ी रहेगी। एसडीएम जंग बहादुर यादव ने बताया गांव मैनाकोट में सरकारी जमीन पर अबैध कब्जे की शिकायत मिली थी हल्का लेखपाल शेर अली को मौके पर भेजकर जमीन पर किया जा रहा कब्जा रुकबा दिया गया है।लेखपाल द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई,कब्जेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment