ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत (उ०प्र०)। विकासखंड ललौरीखेड़ा के सभागार मेंं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ललौरीखेड़ा के तत्वाधान मेंं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया । योजना का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रवीन गंगवार ने किया । इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुऐ कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है ।पहले इलाज का आभाव मेंं लोगों की मौत हो जाती थी । परन्तु इस योजना से लाखों लोगों की जान बची है । ॥ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 विनय गंगवार मुख़्य मंत्री जन आरोग्य योजना के विषय विस्तार पूर्वक जानकारी दी । बी सी पी एम धर्मपाल राठौर ने योजना सम्बन्धित पत्र पढ़कर सुनाया । इस अवसर पर दर्जनों लाभार्थियों को पत्र वितरित किए गए । इस अवसर पर बी पी एम प्राची अग्रवाल बी ए एम रावेन्द्र सिंह आभास कुमार हरिओम आशा सुनीता द्रौपदी निर्मला सीमा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment