Sunday, July 21, 2019

सीडीओ पहुचे गांव, पानी टंकी को ठीक करने के दिए निर्देश

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत (उ०प्र०)। सीडीओ सहित जल निगम के अधिकारियों का जत्था ग्राम जमुनियां खास में पहुचा बीते बर्षो पहले पानी की टंकी का गांव में निर्माण कराया गया,टंकी बनने के बाद से ही पाइप लाइन लीकेज करने लगी जिसके कारण ग्रामीणों को शुद्ध जल पीने को नही मिल पा रहा था,जिसकी खास बजह रही मानक के अनुसार पाइप व लाइन नही डाली गई थी, जिसकी खबर का सत्रह दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशन किया जिसको अधिकारियों के संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार दोहर बाद गांव में बनी पानी की टंकी का औचक निरीक्षण किया, गांव में ज्यादा से पानी टंकी के कनेक्शन कराने को कहा एव पानी टंकी से ग्रामीणों को शुद्ध जल देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया,इस दौरान मठ मंदिर पर सरकारी हैंडपम्प से गंदा पानी निकल रहा है कुछ दिन पूर्व गांव के लोगो ने नल पर खड़े होकर प्रदर्शन कर हैंडपम्प को ठीक कराने की मांग की थी जिसको सीडीओ रमेश चंद्र पाण्डे ने ग्राम प्रधान से नल को ठीक कराने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment