अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में विधानसभा पयागपुर के अंतर्गत कैसरगंज के ग्राम सभा लालपुर जलालपुर बूथ संख्या 405 पर प्रधान करम चन्द गुप्ता के आवास पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने कैम्प लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज मे अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के विकास को कृत्य संकल्पित है। भाजपा ने हमेशा देश के विकास के लिए कार्य किया है। हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और आज देश का हर नागरिक भाजपा से जुड़ने में गर्व महसूस करता है। सदस्यता कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष हुजूरपुर हरेन्द्र विक्रम सिंह युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह पंवार युवा मोर्चा के दुर्गेश सिंह शिवजी पाण्डेय देवेश सिंह धर्मेन्द्र मिश्र प्रदीप सोनी सन्तोष मिश्र बुद्धि सागर वर्मा संतोषी मिश्र दिव्यांशू गुप्ता ओमप्रकाश मिश्र सहित कई सम्मानितजन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment