डॉ0 शकील अंसारी (NNi Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अंतर्गत बिछिया रेलवे स्टेशन के आऊटर सिग्नल गेट संख्या 97 पर आज शाम चार बजे बाघ के हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बालक का स्वास्थ्य गंभीर देखते हुए ग्रामीणों उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले गए जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से गेटमैनों व राहगीरों के द्वारा तीन बाघों को देखा जा रहा था । लेकिन रेलवे क्रासिंग पर लगातार दस्तक दे रहे बाघ ने आज शाम 4 बजे पास के ग्रासलैंड में अपने मवेशियों को घास चरा कर लौट रहे 12 वर्षीय बालक अजय पुत्र लल्लू पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । ग्रामीणों ने बताया कि बाघ ने युवक पर हमला कर उसे जख्मी हालत में छोड़कर उसके पास तकरीबन 15 मिनट तक डटा रहा । रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन व भवानीपुर के गाँव वासियों ने हाका लगाया जिसके बाद बाघ उसे छोड़ कर जंगल में चला गया । ग्रामीणों ने तत्काल कतर्नियाघाट से गुजर रहे राहगीर वाहन सवार से बालक की जान बचाने के लिए मदद की गुहार की जिसपर मारुती मालिक जावेद निवासी हैदराबाद गोला ने लिफ्ट देकर प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले गए जहाँ से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
बालक के गर्दन और कंधे पर भारी जख्म है । सूचना के बाद पहुचे वन क्षेत्राधिकारी पियूष मोहन श्रीवास्तव , वन दरोगा मयंक पांडे ने घटनास्थल का मुआयना कर क्रासिंग के निकट बाघिन के साथ दो बाच्चों के लगातार मूव्मेंट होने की बात कही है। एंबुलेंस की व्यवस्था में विलंब हो रहा था तभी परिजनों ने प्राइवेट वाहन की व्यवस्था कर बहराइच ले गए । सुजौली के चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बताया कि ऑक्सीजन की व्यवस्था नही है इस पर ग्रामीणों ने काफी रोष प्रकट किया।

No comments:
Post a Comment