Wednesday, July 17, 2019

पुलिस ने नही सुनी फरियाद, एसडीएम से लगाई गुहार

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0)। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव निवासी सावित्री देवी ने मंगलवार को एसडीएम जंग बहादुर यादव कलीनगर को शिकायती पत्र देकर चार लोगों पर पुत्र वधु को अगवा कर ले जाने का आरोप लगया,उन्होंने बताया कि 45 दिन पूर्व मेरी पुत्र वधु को घर से सिटोरा कालोनी मणि नाथ थाना सुभाष नगर बरेली निवासी चार लोग अगवाकर ले गए तभी से थाना माधोटांडा के चक्कर लगाते चले आ रहे,पुलिस टाल मटोल कर रही,सीओ पूरनपुर को भी प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है,लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही किया,पीड़ित 45 दिन बीत जाने के बाद पुत्र वधू न मिल पाने से तांग आकर एसडीएम से गुहार लगाई है। 

No comments:

Post a Comment