ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
न्यूरिया/पीलीभीत, उ0प्र0। सर्ब सम्मति से अखिलेश गुप्ता को व्यापार मण्डल न्यूरिया का अध्यक्ष वा मेराज को महामन्त्री चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष वा समस्त कार्यकारणी को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के ज़िला अध्यक्ष अफरोज जीलानीा व ज़िला चेयरमैन अनिल महेंद्रू द्वारा दिलाई गई पद की शपथ ली। सभी नवनियक्त पदाधिकारियों का संगठन के ज़िला महामंत्री पंकज अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और नए पदाधिकारियों को हिदायत दी की वे व्यपारिहित के लिए कार्य करे कोई ऐसा काम न करें जिसमें संगठन का नाम बदनाम हो संगठन सही कामों के लिए हमेशा व्यापारी के साथ है ग़लत कारोबार से हमको बचना चाहिए।
ज़िला अध्यक्ष अफ़रोज़ जीलानी ने कहा की अगर किसी भी व्यापारी को कोई भी परेशानी आती है उसके लिए ज़िले से लेकर प्रदेश तक का संगठन उसके साथ है लेकिन गलत कारोबारों से व्यापारी को भी बचना होगा। कहीं न कहीं उससे हम और हमारा परिवार भी प्रताड़ित होता है जीलानी ने कहा एस आई बी अधिकारी नीरा श्रीवास्तव ने बेवजह आतंक का माहौल पैदा कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर परेशान किया जा रहा है व धन उघाई की जा रही है जिसके लिए जल्द ही संगठन के लोग मुख्यमंत्री सचिव मृतुंजय कुमार नारायण से मिलकर अपनी शिकायत मुख्यमंत्री तक करेंगे। समारोह में न्यूरिया के समस्त व्यापार्यो के साथ साथ चैयरमैन पति अब्दुल फय्यूम भी मौजूद रहे वा सभी व्यापारियों से सोमवार को बंदी वाले दिन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आवाहन किया।


No comments:
Post a Comment