डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा के ग्राम पचपेडवा में मेढ़ सीधी करने के विवाद में एक अधड़े की तीन लोगो ने पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी मृतक का शव खेत में ही दबा कर गांव वालो को डराते और धमकी देते हुए भाग गये पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
मृतक के पुत्र अली अहमद ने बताया कि उसके पिता इमाम अली उम्र 50 वर्ष पुत्र वाहिद निवासी पचपेडवा सुबह लगभग 6 बजे खेतपर धान बोने की तैयारी के लिए खेत की साफ सफाई कर रहे थे। इसी बीच वह मेढ़ सही करने लगे खेत के बगल खेत के स्वामी पचपेडवा निवासी अब्दुल शाहिद पुत्र गुलाम अहमद से मेढ़ को लेकर विवाद हो गया। जिसपर अब्दुल शाहिद के परिवार के भूरी व अब्दुल कलाम पुत्रगण भुसैली भी आ गये विवाद बढ़ने पर लगभग समय 08ः30 तीनों लोग इमाम अली को लाठी डन्डे और लात घूसों से मारने लगे और मार-मार कर खेत में भरे पानी में डुबो-डुबो मारने लगे इमाम अली बचाव के लिए आवाज लगाने लगा तब तक इन तीनो ने पीट-पीट कर इमाम अली को मौत के घाट उतार दिया और मेड के किनारे दबा दिया जब आवाज सुनकर गांव वाले पहुचे गांव वालो को डरा कर धमकी देते हुए तीनों अपराधी भाग गये। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल सहित ए0एस0पी0 रवीन्द्र सिंह ने घटना स्थल का दौरा करके तत्काल गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। घटना की तहरीर अली अहमद पुत्र इमाम अली ने तीनो को नामजद करते हुए दी है। कोतवाल सन्तोष सिंह ने बताया कि अली अहमद की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गयी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:
Post a Comment