ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया में बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय एव प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अलग अलग स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्रामीणों एव बच्चों को जागरूक किया,ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया,कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह पौने नौ बजे गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय से किया गया,रैली में दोनों विद्यालयो के दर्जनों विद्यार्थीयो ने भाग लिया,पूरे गांव में रैली निकाल कर अन्त में विद्यालय में जा कर रैली का समापन कर दिया,इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक राजेश कुमार, अनुदेशक प्रमोद कुमार, ममता देवी एव प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक आशुतोष जयसवाल,शिक्षामित्र जोगेन्दर सिंह व श्रीराम वर्मा सहित दिनों विद्यालयो के छात्र छात्राए शामिल थी।

No comments:
Post a Comment