ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत, उ0प्र0। जनपद की तहसील पूरनपुर में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अतुल सिंह की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। तहसील समाधान दिवस में कुल 44 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढं़ग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोड़ करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये।
तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी, खण्ड विकास पूरनपुर, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment