ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/मण्डल, उ0प्र0। ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम शास्त्री नगर से रविवार को सैकड़ों कांवरियों का जत्था गाजेबाजे के साथ हर हर महादेव और बम बोल के जयकारे लगाते नाचते गाते हुये छोटीकाशी के लिए रवाना हुआ।
शास्त्री नगर के पूर्व प्रधान वशिष्ट कुमार मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया ग्राम शास्त्री नगर, हजारा , भरतपुर , नेहरू नगर और रामनगर समेत कई गांव से लगभग 200 कांवरियों का जत्था छोटीकाशी गोला गोकरण नाथ भगवान शिव के दर्शन और जल चढ़ाने के लिए रविवार को दिन के 12:00 बजे से रवाना हुआ। कांवरियों का जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा शास्त्री नगर से चल कर हजारा से नेहरू नगर, भरतपुर रामनगर होते हुए संपूर्णानगर पहुंचा, वहां से ट्रैक्टर ट्राली में सभी सवार होकर पलिया तक गये और पलिया से पैदल चलकर छोटीकाशी अर्थात गोला गोकरण नाथ दुसरे दिन सोमवार को भगवानभोले नाथ के दरबार में पहुचे, जहाँ भोले शंकर के दर्शन कर पूजन सामग्री भांग, धतूरे बेलपत्र आदि से पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया। इस पुनीत अवसर पर हजारा से पुनीत यादव यादव, किशन यादव, शास्त्री नगर से योगेश कुमार, सत्येंद्र मौर्य ,मनोज मौर्या, राजकुमार , राजेश कुमार ,अभिमन्यु चौहान और रोहित शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांवरिये मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment