अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर, बहराइच में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारांे की 225 विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यक्ता/ तलाकशुदा महिलाओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एमओएस) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान सहित अन्य अधिकारियों व गणमान्यजनों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि वर-वधू सम्पूर्ण जीवन खुशहाल ज़िन्दगी बसर करें और इनके जीवन में कोई कष्ट न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है कि सामूहिक विवाह योजना को लागू करके एक ही पण्डाल के नीचे सामाजिक समरता का ऐसा माहौल पैदा किया है कि एक ओर जहाॅ श्लोक पढ़ा जा रहा है तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के पाठ के साथ वर-वधू एक दूसरे के हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की एक विशेषता यह भी है कि इसमें शामिल सभी लोग अपने को वर-वधू दोनों परिवारों का हिस्सा मान रहे है।
कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरीबों के लिए वरदान है। विवाह कार्यक्रम में लगभग 225 जोड़े दाम्पत्य सूत्र मे बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें 180 जोड़े हिन्दू समुदाय तथा 45 मुस्लिम समुदाय से हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का इससे अच्छा उदाहरण और क्या होगा कि एक ही छत के नीचे हिन्दू व मुस्लिम परिवारों की गरीब बेटियाॅ अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार एक दूसरे के हो रहे हैं। श्री कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास होगा कि नवविवाहित दम्पत्तियों को सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों से भी आच्छादित किया जाये ताकि इनका गृहस्थ जीवन और आसान और सुखमय हो सके।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारियों तथा गौरव वर्मा, कौशलेन्द्र सिंह, पुरूषोत्तम सिंह जायसवाल, जय प्रकाश शर्मा, निशंक त्रिपाठी व अन्य गणमान्यजनों के साथ वेदी स्थल तथा निकाह स्थल पर जाकर नवविवाहित जोड़ों को आशिर्वाद तथा गृहस्थी का सामान देकर विदा किया। इस अवसर पर द्वय मंत्रीगणों ने वर-वधू के नाते-रिश्तोदारों से उनका कुशलक्षेम पूछा व अन्य जानकारी भी प्राप्त की। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने निकाह स्थल का भ्रमण करते हुए निकाह-नामे पर हस्ताक्षर भी किया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, सीओ सिटी टी.एन. दूबे, एसडीएम नानपारा डा. संतोष उपाध्याय, सीएमओ डा. सुरेश सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी सुरक्षा कर्मी, गणमान्यजन व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment