Wednesday, July 3, 2019

जिलाधिकारी ने बीसलपुर में समाधान दिवस में सुनी जनता की समस्याए

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत (उ०प्र०)। पीलीभीत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधायक रामसरन वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से संज्ञान में लें तथा शिकायतों का समय से निस्तारण करें। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें मौके पर 4 शिकायतो का निस्तारण किया गया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोड़ करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। 
तहसील समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र पाठक, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा  मृणाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक  संत प्रकाश एवं उप जिलाधिकारी बीसलपुर व खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार बीसलपुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment