डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय सआदत इण्टर कॉलेज नानपारा में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य सदभाव और शान्ति की दिशा में एक अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए खण्ड स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानचार्य राम उजागर मिश्रा व विशिष्ट अतिथि सुधाकर बाजपेयी और रमेश चन्द्र पाण्डे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीपप्रज्ज्वलन करके किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है इससे ग्रामीण बच्चों में कुछ कर दिखाने की इच्छा जागृत होती है और वो अपनी प्रतिभा को पहचान पाते है जिससे वो समाज का नाम रोशन करते है विशिष्ट अतिथि रमेश चन्द्र पाण्डे ने कहा आज हमारे समाज को ऐसी ही संस्थाओ की जरूरत है और इस तरह कार्यक्रम करने से हमारा समाज जाग्रत होता है कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक ने कहा की आज हम अपनी संस्कृति को खोते जा रहे है यदि युवा पीढ़ी जाग्रत होती है तो हमारा देश बहुत ही आगे बढ़ सकता है जो हमारी सोच से परे है किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति से होती है इसके लिए हमे अपने दिनचर्या को सही करना होगा साथ ही लोगो को जागरूक करना होगा आगे कहा कि पर्यावरण के प्रति ग्रामीण युवाओं को जागरूक किया।
इस अवसर विद्यालय प्रांगण में सुन्दर युवा मण्डल के द्वारा पंचवटी पेड़ो का वृक्षारोपण किया गया ब्लॉक समन्वयक सुधाकर श्रीवास्तव ने मौजूद बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया और कहा कि यह भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है इससे बालिकाओं को सम्मान मिला है इस मौके पर केन्द्र के लेखाकार इन्द्रशेन चौधरी, आदर्श मिश्रा, उत्कर्ष मिश्रा, गौतम वर्मा, अनिल वर्मा, मनोज मिश्रा, किरन, शिवेन्द्र शुक्ला, कहन्या मिश्रा , हरिगोबिन्द मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में पौधरोपण भी किया।


No comments:
Post a Comment