ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत (उ०प्र०)। सरकार की तरफ से गांव गांव बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया जिससे बच्चो को खुले आसमान के नीचे बैठना न पड़े लेकिन कुछ सरकार के नुमाइंदे सरकार के मंसूबे पर पानी फेरते नजर आ रहे है,सरकार के द्वारा दी गई धनराशि ठेकेदारों व अधिकारियों की मिली भगत से बंदर बाट कर आधी पर्दी धनराशि लगाकर बिल्डिंग तो तैयार कर खड़ी कर देते लेकिन वह जिनके लिए बनाई गई उन लोगो के काम नही आती।
तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में सरकारी खजाने से आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया जिसका निर्माण कार्य बर्ष 2016 में शुरू कराया गया,सरकार ने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनबाने के लिए चार लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत की थी,केंद्र की बिल्डिंग का निर्माण कार्य टी एन डी एस के द्वारा कराया जाना सुनिश्चित हुआ,ठेकेदार ने केंद्र की अधूरी बिल्डिंग बनबाकर खड़ी तो कर दी लेकिन आगनबाड़ी केंद्र में अभी तक बच्चों का प्रवेश नही हुआ जिसके चलते बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठ कर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही,केन्द्र में शौचालय का भी निर्माण पूरा नही कराया है।शुक्रवार को सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने गांव पहुच कर आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाए परखी आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बच्चों को केंद्र में न बैठालने को लेकर जानकारी जुटाई,बच्चों को केंद्र में बैठाकर शिक्षा देने को कहा है।

No comments:
Post a Comment