युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जिले के थाना मैलानी क्षेत्र के संसारपुर खुटार गोला हाइवे मार्ग पर जंगल के कोने पर बने गुरुद्वारे के ऩजदीक मैलानी निवासी एक आन लाइन न्यूज चैनल के जिला संवाददाता युवा पत्रकार नितिन गुप्ता की बाइक को विपरित दिशा से आ रही टाटा मैजिक ने तेज रफ्तार के चलते कट मार कर सामने से जाेरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि नितिन गुप्ता का आई एस आई मार्का हेलमेट तक टूट गया व बाइक को भी छति पहुंची है। मैजिक ड्राइवर मैजिक व सवारियो के साथ मैजिक को भगा ले गया जिसके कारण नितिन गुप्ता घायल होकर रोड पर ही गिरे पडे रहे ,कुछ देर बाद पुलिस काे सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल घायल अवस्था मे लेकर प्राथमिक उपचार के लिए बॉकेगंज सी एच सी मे भर्ती करवाया जहां अब स्थिति मे सुधार बताया जा रहा है। नितिन के पिता द्वारा ओवर लोड यात्रियो को ले कर तेज रफ्तार जाने वाली एक्सीडेंट कर मौके से भाग जाने वाली मैजिक के ड्राइवर के विरुद्ध थाना मैलानी मे तहरीर दी है। बताते चलें कि गोला खुटार मार्ग पर चलने वाली मैजिको के चालको के द्वारा ओवरलोड भूसे की तरह यात्रियों को लादने के बावजूद ज्यादा चक्कर लगाने साथ ही ज्यादा पैसा कमाने की होड के चलते तेज रफ्तार के कारण इन मृत्युदूत वन कर दौडती मैजिको से अक्सर एक्सीडेंट होते रहते है व निरपराध यात्री या बाइक या साइकिल सवारो मरते या घायल होते रहते हैं पर जिम्मेदारो को इसकी कोई परवाह ही नहीं रहती वह सिर्फ बाइकों हेलमेट की चेकिंग मे ही इतने व्यस्त रहते हैं कि वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें दूर से आती बाइक तो दिखाई दे जाती है पर उनके सामने से होकर गुजरती तेज रफ्तार ओवर लोड सवारियो से भरी टाटा मैजिकें नही दिखाई देतीं।
सूत्रो की माने तो गोला मे खुटार रोड पर अवैध मैजिक स्टैंड पर खुटार के लिये सवारियां भरते समय लगभग हर मैजिक वाला आगे ड्राइवर की सीट पर भी चार पांच सबारियां ठूंसने के बाद खुद ड्राइवर स्टेयरिंग के सामने न होकर बिल्कुल किनारे पर लगभग लटक कर ही मैजिक को तेज रफ्तार दौडाते हुये ही निकलता है और यही पृवत्ति बडी दुर्घटनाओ का कारण बनता है। सावन का पवित्र माह भी प्रारम्भ होने के कारण अब गोला नगर स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर मे जल चढाने आने वाले कांवरियों व तीर्थ यात्रियो की बढती संख्या का भारी तादाद जिले भर के मुख्य मार्गो पर रहेगा ऐसे मे जनहित व यात्रियो की सुरक्षा हेतु मृत्यु दूत बनकर फर्राटा भरती इन ओवर लोड टाटा मैजिक वाहनो पर लगाम लगाना आवश्यक है। अन्यथा इन वैध अवैध टाटा मैजिक वाहनो के चलते कोई बडी दुर्घटना घट सकती है।


No comments:
Post a Comment