Sunday, July 14, 2019

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं, जलभराव से लोग परेशान

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। कहने को तो नानपारा नगर पालिका आदर्श नगर पालिका है परंतु यहां जल निकासी तक की समुचित व्यवस्था नहीं जिसके कारण वर्षा होते ही विभिन्न मोहल्लों में  जलभराव हो जाता है  जलभराव के कारण नागरिकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सैकड़ों घर के लोग पानी से निकल कर अपने घर जाते हैं और आते हैं फिर भी नगर पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं देते l मालूम हो कि नानपारा भिश्ती टोला  कवि नगर में भारी जलभराव हो गया जिससे कारण लोगों को आने जाने में समस्याएं  हो रही हैं इसी तरह पुलिस चौकी राजा बाजार के पीछे मोहल्ला बेलदार टोला नई बस्ती में व्यापक जलभराव है जिसके कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह  प्रभावित हो रहा  है पानी के अंदर से लोग आते हो जाते हैं जलभराव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं अनेकों लोग मोहल्ले के बीमार हैं इसी प्रकार मोहल्ला गुलियन टोला मै राम लखन आर्या के मकान के निकट व्यापक जलभराव है जिसके कारण लोगों का आवागमन बाधित मुहल्ला हसनगंज में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है वार्ड नंबर 11 मोहल्ला चमारन टोला मैं स्थित कब्रिस्तान में भी जलभराव के कारण गंदा पानी घुस गया जलभराव की समस्या से नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक  जूझ रहे हैं दूसरी और नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार  इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment