Friday, July 5, 2019

छात्र छात्राओं ने मिलकर निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage : News Anchor)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील क्षेत्र नानपारा के विकास क्षेत्र बलहा अंतर्गत बंजारन टांडा प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्रामीणों एव बच्चों को जागरूक किया। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय से किया गया। रैली में विद्यालय के तमाम विद्यार्थीयो ने भाग लिया। पूरे गांव में रैली निकाल कर अन्त में विद्यालय में जा कर रैली का समापन कर दिया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक, अध्यापक, अनुदेशक सहित विद्यालय के कई छात्र छात्राए शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment