Tuesday, July 9, 2019

लखनऊ एसएसपी का फरमान : नही बजेगा ऑटो व टेम्पो में म्यूजिक सिस्टम

शमीम शाह (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
लखनऊ, उ0प्र0। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी  द्वारा महिला सशक्तिकरण माह को दृष्टिगत रखते हुए जनपद लखनऊ की सड़कों पर चलने वाले ऑटो, टैम्पो, ई0 रिक्शा में लगे म्यूजिक सिस्टम को उतरवाने संबंधित चलाये गये अभियान के दौरान जनपद लखनऊ पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गयी।
            प्रायः देखने मे आता है कि जनपद लखनऊ की सड़कों पर चलने वाले ऑटो, टैम्पो, ई0 रिक्शा जिसमे लगे म्युजिक सिस्टम जिनमे तेज ध्वनि से गाने बजते है, व कुछ ऑटो, टैम्पो व ई0 रिक्शा में अश्लील गाने भी बजते है, जिससे ऑटो, टैम्पो, ई0 रिक्शा में सवार महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, व इससे वृद्धजनों व बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। *जिसके निराकरण हेतु व महिला सशक्तिकरण माह को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा  जनपद लखनऊ की सड़कों पर चलने वाले ऐसे ऑटो, टैम्पो व ई0 रिक्शा के विरुद्ध जनपद लखनऊ पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत जनपद लखनऊ की सड़कों पर चलने वाले 3000 ऑटो, टैम्पो, ई0 रिक्शा को चेक करते हुए। उनमें लगे 700 म्यूजिक सिस्टम को उतरवाकर ऑटो, टैम्पो, ई0 रिक्शा के  विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 22,000/रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।

No comments:

Post a Comment