डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा ,बहराइच (उ0प्र0) - कौमी एकता सोसायटी नानपारा की बैठक समाजसेवी कृष्णपाल रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर केशव पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें देश में अमन चैन और आपसी सामंजस बने रहने की कामना की गई इस मौके पर बोलते हुए कौमी एकता सोसायटी के महामंत्री केशव पांडे ने कहा की वर्तमान परिवेश में अनेक लोग राजनीतिक स्वार्थों के कारण जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर लोगों को आपस में बांटने की साजिश रच रहे हैं जो देश और समाज के हित में नहीं है हम सभी को बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करना चाहिए और अच्छाइयों के लिए जाति धर्म संप्रदाय को छोड़कर सिर्फ मानव की सेवा करनी चाहिए उन्होंने कहा कि जब देश गुलाम था तो महात्मा गांधी सरदार पटेल मौलाना आजाद जैसे सर्वधर्म धर्म के हजारों लोगों ने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया इसलिए भारत में रहने वाले सभी लोगों को बराबर का अधिकार है और सभी को एक दूसरे का सम्मान करते रहना चाहिए जाति धर्म संप्रदाय को छोड़कर आपस में भाईचारा कौमी एकता बनाए रखने के लिए काम करना चाहिए इस मौके पर सैयद अब्दुल वली ने सभी लोगों से आपस में ही रहने और सामाजिक एकता के लिए कार्य करते रहने की अपील की बैठक में मुख्य रूप से सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर शकील अंसारी, मसूद बैग, नौशाद खान ,कृष्णपाल रस्तोगी, राम लखन आर्य, अख्तर हुसैन जाफरी, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment