अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पर्यावरण बचाओ महाभियान टीम द्वारा प्राकृतिक खेती खाद शोध प्रशिक्षण संस्थान बिशेश्वर गंज पर प्राकृतिक खेती जरूरी क्यों विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया तथा किसानों के समक्ष जीवामृत बनाकर उसका प्रदर्शन किया गया गोबर वा गौ मूत्र से खेती करने को प्रेरित करने के लिए अनवर अली आदि को गौ मूत्र इकठ्ठा करने के लिए डिब्बा दिया गया बेल आदि के औषधीय पेड़ लगाए गए तथा साफ सफाई हेतु पंडा मोबाइल व पांडे मेडिकल स्टोर को डेस्टबिन दी गई।
अंत में टीम अगुआ रामकुमार युगांतर किसानों को सूचित किया कि हर इतवार को यह पर जीरो बजट खेती का प्रशिक्षण दो बजे से चार बजे तक दिया जाता है इच्छुक किसान निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं टीम द्वारा आवाहन किया गया कि लोग लोक भारती के गौ आधारित आंदोलन से जुड़े कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान उधरना ठकुराइन राजेंद्र कुमार राम कुमार युगान्तर चंद्रिका प्रजापति सुरेंद्र गिरि प्रशान्त त्रिपाठी निराला आदि रहे।

No comments:
Post a Comment