ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0)। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम मथना जप्ती के मौजा ओड़ाझार पर स्थित शिवमंदिर पर साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया,तीन दिन पूर्व ओड़ाझार शिवमंदिर पर एसडीएम कलीनगर जंग बहादुर यादव ने पहुच कर स्थल पर गंदगी देख कर नाराजगी जताई थी एव सफाई कराने के ग्राम प्रधान व कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए थे,जिसको लेकर सोमवार को सफाई कर्मियों ने पहुँच कर सफाई का कार्य शुरू कर दिया,ब्लाक की तरफ से गठित सफाई कर्मियों की टीम सहित 16 कर्मियों को लगाया गया,जिसमे दो सफाई कर्मी छुट्टी पर थे चौदह ने सुबह से ही मन्दिर के मैदान में पड़े कूड़ा करकट को झाड़ू लगकर स्थल से दूर गड्ढे में डाल कर सफाई का कार्य किया,इस मौके पर गोदावरी रोशनलाल सूरजपाल राजेंद्र जयप्रकाश मदनलाल संजय कुमार रिजवान अहमद श्याम बिहारी राम अवतार सोनकर राकेश कुमार मुकुंदी लाल,राम अवतार अशोक कुमार,सफाई कर्मचारी थे। ग्राम प्रधान बलविन्दर सिंह ने बताया शिवमंदिर पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए सफाई कर्मचाचारियो को लगाया गया सफाई का कार्य चल रहा है। महंत बाबा राम सिंह ने बताया ओड़ाझार शिवमंदिर पर सफाई कर्मियों द्वारा सफाई करने का कार्य किया गया,शनिवार को एसडीएम सफाई व्यवस्था देखने पहुचे थे।

No comments:
Post a Comment