Wednesday, July 3, 2019

सात दिन बाद भी नही बदला फुका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में रोष

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनिया खास (पीलीभीत)। क्षेत्र में कास्तकार धान की रोपाई करने में रात दिन एक करे हुए है उधर विद्युत विभाग के अधिकारी किसानों के गले सूखे करने में लगे हुए है,भीषण गर्मी के चलते बिजली न आने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तहसील कलीनगर के गांव मथना जप्ती में सात दिनों से ट्रांसफार्मर फुका पड़ा है जिससे बिजली गुल हो गई,गांव बाले विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार फुका ट्रांसफार्मर बदलबाने की सिकायत कर मांग करते चले आ रहे लेकिन अधिकारियो की मनमानी के चलते इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दिया जा रहा, भीषण गर्मी के चलते ग्रामीणों के पंखे एव ट्यूब वेल बन्द पड़े होने की बजह से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा,धान रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा बिजली न आने की बजह से ट्यूबवेल भी ठप पड़े है,जिससे काश्तकारों का धान रोपाई का कार्य पिछड़ता जा रहा,इससे पहले भी कई बार ट्रांसफार्मर फुक चुका जिसकी खास बजह जर्जर लाइन होने की बजह से तारो पर पंक्षी बैठ जाने से कई बार तार आपस मे चिपटने से ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ने की बजह से भी फुक जाता है,ट्रांसफार्मर से तीन ट्यूबवेल एव दर्जन भर के करीब घरेलू कनेक्शनो की सप्लाई ठप होने से कनेक्शन धारकों में रोष है,कनेक्शन धारकों में बलवीर सिंह अम्रत पाल कहलो,जसबंत सिंह सुखदीप सिंह चरन सिंह सहित आदि ने ट्रांसफार्मर बदलबाने की मांग की है।
        ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग के एसडीओ का फोन लगाते तो वह फोन रिसीव नही करते,विद्युत विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलबाने को लेकर टाल मटोल कर रहे है।

No comments:

Post a Comment