कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। प्राथमिक विद्यालय बालकराम पुरवा न्याय पंचायत कपूर पुर विकासखंड जरवल मे इ0प्र0अ0 प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में संकुल प्रभारी कपूरपुर विजय कुमार सिंह यादव ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। विजय कुमार सिंह यादव ने कहा वृक्ष हमें जीवन देते हैं, पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण, हमें जीवन वायु आक्सीजन प्रदान करते है जिनके बिना हमारा जीवन असंभव है, वृक्ष पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। वृक्ष हमें जीवन वायु आक्सीजन प्रदान करते है जिनके बिना हमारा जीवन असंभव है, वृक्ष पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण वृक्ष होते है,जो पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। यदि वृक्ष नष्ट हो जाएंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। यह बात विजय प्रकाश सिंह यादव ने पौधरोपण करते हुए कही, वहीं इ0प्र0अ0 प्रमोद कुमार सिंह ने भी बताया कि हम लगातार देखते आ रहे हैं। पर्यावरण कम होता जा रहा हैं जिसके कारण हम स्वच्छ हवा नहीं ले पा रहे हैं पर्यावरण को सुरक्षित, साफ वातावरण रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। और लोगों से अपील की आओ हम सब मिलकर इस पहल मे शामिल हो और हम सब स्वच्छ वायु वातावरण बनाए रखने के लिए संकल्प ले पौधरोपण कर सभी को जीवन दें, सभी इस ओर ध्यान दें, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेगा। कोई भी उसे नुकसान न पहुंचाएं। इस मौके पर अध्यापिका दिव्या तथा शिक्षा मित्र करुणेश वर्मा ने सहयोग किया।


No comments:
Post a Comment