अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद महसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह द्वारा टीम गठित कर थाना रात्रि गस्त के दौरान कन्दौसा से स्थानीय के शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर भूर्री पुत्र नसीर को 125 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त द्वारा थाना क्षेत्र में कई चोरियो का कारित करना स्वीकार किया गया पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कुछ दिन पहलें डीहवा कला में वह अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी किया था जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 122/19 धारा 457/380 IPC पंजीकृत किया गया था, उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तो को भी चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया । सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।

No comments:
Post a Comment