- डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा में विगत माह शुरू किए गए ग्राम न्यायालय का निरीक्षण शनिवार को एडमिनिस्ट्रेटिव जिला जज डी के उपाध्याय ने किया इस मौके पर उन्होंने भवन पर्याप्त पाया रखरखाव ठीक पाया उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले दहेज प्रथा के मामले एवं 30 हजार तक की चोरी के मामले सहित ग्राम न्यायालय स्तर के विभिन्न वादों को इस न्यायालय पर सुना जाएगा उन्होंने कहा कि लोगों के साथ हर संभव न्याय होगाl इस मौके पर उपजिलाधिकारी नानपारा संतोष कुमार उपाध्याय के अलावा विभिन्न अधिकारी कर्मचारी एवं अधिवक्ता गण मौजूद रहे। मालूम हो कि अधिवक्ता संघ नानपारा एवं जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से नानपारा में ग्राम न्यायालय की मांग वर्षों की से की जा रही थी इसकी पूर्ति होने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया था विधिवत ग्राम न्यायालय नानपारा में कार्यरत है इससे लोगों में न्याय की उम्मीद बड़ी है लोगों का कहना है कि अब उन्हें बहराइच में जाकर नानपारा में ही न्याय मिलेगा जिससे उनका धन और समय दोनों बच जाएगा जिला बनाओ अभियान समिति के केशव पांडे ने कहा है की अब उनकी लड़ाई जिला बनाने की है और उन्हें उम्मीद है कि नानपारा एक दिन जिला बनेगा।

No comments:
Post a Comment