Monday, July 8, 2019

कार में लगी आग, जलने से युवक की दर्दनाक मौत

युसूफ अंसारी/असगर अली ( NNI Coverage संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जनपद के दिल्ली दुधवा राजमार्ग पर आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला तेज रफ्तार अनियंत्रित कार  जंगल में एक पेड़ से टकराकर पलट गई पलटने के बाद कार में आग लग गई कार में सवार मे एक युवक की मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामला भीरा थाने के दुधवा जंगल का है जहां पर स्विफ्ट डिजायर कार में बुलंदशहर का भारत गर्ग और उसका साथी युवक जा रहे थे  तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकराकर पलट गई कार में आग लगने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल भारत गर्ग को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

No comments:

Post a Comment