Tuesday, July 30, 2019

जिलाधिकारी ने नवगृह वाटिका में किया पौधारोपण

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/मण्डल, उ0प्र0। पीलीभीत जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को कलेक्टेªट परिसर में अपने कार्यालय के सामने स्थित पार्क में नव गृह वाटिका में पौधरोपण कर स्थापित किया गया। 
यह नव गृह वाटिका में नौ पौधों का रोपण किया गया है, जिसमें उत्तर दिशा में कुरू, पीपल व लटजीरा तथा दक्षिण दिशा में दूब, खैर व प्लास का  पौधारोपण किया गया है तथा मध्य में शमी, मदार, गुलर का पौधारोपण किया गया है। इस नव गृह वाटिका में नगर मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया, मुख्य विकास अधिकारी  रमेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी  देवेन्द्र प्रताप मिश्र द्वारा भी पौधारोपण किया गया। नवगृह वाटिका स्थापित होने से जहां पर्यावरण को शुद्वता व स्वच्छ रखने में मद्द मिलेगी और उपयोगी वृक्षों से लाभ भी प्राप्त होगा। इस दौरान परियोजना निदेशक  अनिल कुमार, जिला उद्यान अधिकारी व डीएफओ सामाजिक वानिकी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment