ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत, उ0प्र0। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माटीकला/कुम्हारीकला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को एक गोष्ठी का आयोजन बेनहर पब्लिक स्कूल, पीलीभीत में किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित किया गया। आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये कुम्हार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री जी के मंशा के अनुरूप कुम्हारीकला प्राचीन शिल्प कला है और उसका पुनः प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आप सबको गोष्ठी में बुलाया गया है। आप लोगों के सहयोग से आपकी परम्परागत शैली को पुनः विकासित किया जायेगा। उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सब की सभी समस्याओं का निदान अवश्य रूप से किया जायेगा। आप सभी को अपने उद्योग हेतु आवश्यक मिट्टी जनपद के सभी तालाबों बिना किसी रूकावट के उठाने की अनुमति प्राप्त है और जो भी कुम्हार बन्धु इस उद्योग हेतु इलैक्टानिक चाक का प्रयोग करना चाहते हैं उनको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत चाक उपलब्ध कराई जायेगी। गोष्ठी में आये खादी ग्रामोद्योग में रजिस्टर्ड कुम्हारों द्वारा प्रयोग की गई इलैक्ट्रानिक चाक के अनुभव के बारे में बताते हुये कहा गया कि इलैक्ट्रानिक चाक वृहत लाभकारी है और हाथों की चाक की अपेक्षा इलैक्ट्रानिक चाक का प्रयोग करने से कार्य में दोगुनी प्रगति आती है और कम समय में अत्यधिक सामाग्री निर्माण किया जा सकता है और साथ ही साथ शारीरिक श्रम कम पड़ने पर थकावट महसूश नही होती है और कार्य करने की क्षमता अधिक समय तक बनी रहती है। गोष्ठी में आये गौहनिया के तेजराम प्रजापति व देवदत्त प्रजापति द्वारा सोलर पैनल के माध्यम से चाक को चलाये जाने की प्रक्रिया विकसित किये गये माॅडल को सभी कुम्हार बन्धुओं के सम्मुख प्रस्तुत किया गया जिसे सहारनीय कार्य बताते हुये सभी कुम्हार बन्धुओं से तकनीकी का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

जिलाधिकारी ने गोष्ठी में आये कुम्हारी कला के कारीगरों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आपके द्वारा निर्मित सामाग्री को तत्काल बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, इसके लिए आप सभी को आने वाले श्रावण मास में कांवडियों हेतु आयोजित होने वाले भण्डारों में मिट्टी के बने बर्तनों का प्रयोग किया जायेगा। इस सम्बन्ध में आप सभी से सम्पर्क स्थापित कर सामाग्री प्राप्त की जायेगी और नगरपालिकाओं तथा नगर पंचायतों से सम्पर्क स्थापित कर आप सबको सामाग्री बिक्री हेतु उचित वैकल्पिक व्यवस्था भी कराई जायेगी। हमारा पूर्ण उद्देश्य है कि पर्यावरण के लिये नुकसानदायक प्लास्टिक सामाग्री के प्रयोग को पूर्णतया बन्द कर आपके द्वारा निर्मित सामाग्री का प्रयोग करना है। जिससे आपकी आय में बढोत्तरी के साथ साथ अपने जनपद को ग्रीन जनपद के रूप में तैयार करना है। गोष्ठी में आये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भी कुम्हारी उद्योग के प्रोत्साहन में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया और उन्होंने कहा कि सभी बारात घर व सामाजिक संगठनों व अन्य कार्यक्रम में आपके द्वारा निर्मित सामाग्री का प्रयोग करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।
गोष्ठि में अपर जिलाधिकारी अतुल सिह, जिला विकास अधिकारी योगेन्द्र पाठक, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्रेयश तिवारी, खादीग्रामोद्योग अधिकारी अतुल गंगवार, उप जिलाधिकारी सदर वन्दना त्रिवेद्वी, उप जिलाधिकारी अमरिया, उपजिलाधिकारी कलीनगर, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी अश्विनी कुमार अग्रवाल, देवेश वंसल, लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment