ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत, उ0प्र0। जनपद की कलीनगर तहसील को गजरौला लेजाने की चर्चा को लेकर नगर पंचायत कलीनगर के सभासदो की अगुवाई में नगर बसियो के साथ सशासदो ने चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन जताकर कलीनगर तहसील पहुंचे। तहसील को हटाकर गजरौला में नई तहसील का प्रस्ताव बनाने की बात कहकर तहसील गेट पर जोर दार प्रदर्शन किया, एक सुर में सब बोले कि तहसील का विलय गजरौला में किया गया तो इसके लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा भूख हड़ताल की जाएगी, सभसदो ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अंत मे सभी ने तहसील पहुच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आनंद प्रकाश राय को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ज़हीन मोबीन खां, कैलास पासवान,राजेश भारती, शाईदुलरहमान, निजामुद्दीन खां, अरबिंद कुमार,नरेश कुमार,मनोज पांडे,राजीब कुमार,इबरार खां, बा नगर वासी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment