ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत)। आज भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकट के गुट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कलीनगर जंग बहादुर यादव को दिया ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पिछले कलीनगर में तहसील का शिलान्यास किया गया था जब से तहसील क्षेत्र के सारे काम काज सुचारु रुप से चल रहे है तहसील के लिए बजट जारी नहीं किया गया जबकि राजस्व अभिलेख में तहसील कलीनगर नाम से दर्ज हो चुकी है बताया कि तहसील कलीनगर से हटा कर अन्य जगह बनाने का प्रस्ताव शासन द्वारा मांगा गया इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री तहसील कलीनगर में ही यथास्थान रहने की एवं सरकार से तहसील का बजट जारी करने की मांग की है ज्ञापन देने वालों में रामगोपाल प्रजापति धन्नू लाल राठौर हरदेव सिंह मैकू लाल राठौर सहित आज लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment