कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल कस्बा के ग्राम चक पुरवा मे कल बकरी चराने गए बच्चे का शव सोमवार को देर रात बिजली के तार से चिपका हुआ पाया गया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से बच्चे की जान गई है। बिजली के तार खंभे से झूल रहे थे विभागीय लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जो हादसे का कारण बना।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम नासिरगंज के मजरा चक पुरवा में सोमवार को 8 वर्षीय बालक संचित यादव पुत्र राजित राम यादव के बकरी चराते समय गायब होने की सूचना थाना जरवल रोड की पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। खोजबीन के दौरान सोमवार को रात दो बजे बिजली के तार से चिपकी बच्चे की लाश बरामद हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन बताते हैं कि सोमवार की शाम 6 बजे जब बालक घर नहीं लौटा, तो इधर-उधर तलाश करने लगे। बकरियां तो मिलीं लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड बृजेंद्र पटेल ने बताया कि बच्चे की मौत बिजली का करंट लगने से होना पाया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा गया है।

No comments:
Post a Comment