Wednesday, July 31, 2019

चौबेपुर दोहरे हत्याकांड में उलझी पुलिस, क्षेत्र में फैली सनसनी

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिला संवाददाता)
कानपुर, उ0प्र0। थाना चौबेपुर अंतर्गत फत्तेपुर  गांव के पास डबल मर्डर का मामला सामने आया है। दोनों युवक गबड़ाहा गांव के निवासी बिनीत वा राजू हैं।
थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों युवक अपने खेत पर सोए हुए थे, चौबेपुर डबल मर्डर सूचना पर पहुचे एस एस पी अंनत देव तिवारी व क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र  मिश्रा फोरेन्शिक टीम सहित मौजूद। आई जी कानपुर जोन  एस एस पी डीएम एसपी सीओ यसडीयम वा दर्जनों थानों का फोर्स मौजूद रही। कानपुर में चौबेपुर दोहरे हत्याकांड में पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। चौबेपुर थाना में परिजन थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग 1 महीने पहले पहले भी हुई थी हत्याकांड  परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया‌। परिजन नारेबाजी कर रहे थे। विल्हौर विधायक भगवती सागर ने चौबेपुर थाना अध्यक्ष को निलंबित करने के लिए एसएसपी व आईजी से तुरन्त हटाने को कहा, एसएसपी ने थानाध्यक्ष को स्थानांतरित करने के बारे में विधायक को आश्वासित किया।

No comments:

Post a Comment