Saturday, July 27, 2019

सीडीओ के दौरे के बाद तालाब की खुदाई शुरू

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0) एक सप्ताह पहले मुख्य विकास अधकारी रमेश चंद्र पांडेय ने क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में विकास कार्यो का औचक निरीक्षण करने पहुचे थे,जहा उनहोने विकास कार्यो की जांच पड़ताल की थी गांव में बनी पानी की टंकी से लेकर आंगनबाड़ी केंद्र एव निर्माणाधीन मनरेगा केंद्र सहित पुलिया की दोनों तरफ मिट्टी न डालने को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधूरे पड़े कार्यो को तत्काल पूरा कराने के ग्राम प्रधान को निर्देश दिए थे।मामले को लेकर चार दिन पहले हल्का लेखपाल झम्मनलाल ने गांव पहुच कर तालाबो की पैमाइस की थी, जिसको लेकर ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन के द्वारा शुरू करबा दी है,तालाब से निकली जा रही मिट्टी से ही मनरेगा केंद्र एव पुलिया की दोनों साइडों का पटान किया जा रहा है।तालाबो पर कुछ लोगो ने अबैध रूप से कब्जे कर रखे है जिसको लेकर सुबह लाउडस्पीकर द्वारा अनाउंस कराकर अबैध कब्जेदारों को तालाब से कब्जा स्वयं हटाने की चेतावनी दी गई।उसके बाबजूद भी तालाब पर लंबे समय से करते चले आ रहे कुछ अबैध कब्जेदारों ने इस ओर ध्यान नही दिया है।
दोपहर बाद नवागत ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद इरफान ने गांव पहुँच कर चल रहे तालाबो की खुदाई के कार्यो को स्वयं देखा तो उन्हें उत्तर दिशा में छोटे तालाब पर जेसीबी मशीन खुदाई करते मिली जिसको उन्होंने उस तालाब से हटाकर मुख्य तालाब पर खुदाई करने के लिए लगवाई। इसी तालाब की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, खबर को लेकर सीडीओ ने विशेष ध्यान दिया जिसको लेकर शुक्रवार को तालाब के खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। लेखपाल झम्मनलाल ने बताया कि गांव के तालाबो की मंगलवार को लैमाइश की थी जिसपर कुछ लोगो के अबैध कब्जे पाए गए, खुदाई का कार्य शुरू कराया गया,तालाबो पर अबैध कब्जे हटाए जा रहे है,तालाब का शिविर के माध्यम से पट्टा कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment