Thursday, July 25, 2019

दुर्घटना में तड़फती घायल गाय, इलाज में प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी

अतुल गौतम (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
टोडीफतेहपुर, झांसी (उ0प्र0)। थाना टोडी फ़तेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत मऊरानीपुर गुरसरांय मार्ग पर ग्राम दुगारा में न्यू पटेल ढाबा के पास बीती शाम पाँच बजे के लगभग मऊरानीपुर की तरफ से आ रही तेज गति से मारूती बैन कार UP93BD9035 के चालक द्वारा मार्ग के किनारे पड़ी मिट्टी में खड़ी घास को खा रही गाय में लापरवाही से कार चलाते हुये कार की जोड़दार टक्कर मार दी जोरदार टक्कर लगने से गाय बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़ी और तड़फने लगी नजदीक गांव बालो ने कार को पकड़ लिया पर कार चालक भागने में सफल रहा। तत्काल गाँव बालो द्वारा फोन से थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को सूचना दी गई सूचना देने के घण्टो बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुँचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।
पुलिस द्वारा घायल गाय को ग्रामीणों की मदद से बुरी तरह से घसीट कर झाड़ियों के किनारे पर रख दिया गया।पुलिस कार को थाना ले आई पर पुलिस ने घायल गाय का इलाज कराया जाना उचित नही समझा आज भी घायल गाय भूखी प्यासी पड़ी अपनी दुर्दशा पर आँशु बहा रही है।
योगी सरकार द्वारा गायों की सुरक्षा हेतु अस्थाई गोशालाये बनवा कर लाखों रूपये खर्च कर चारा भूसा एवं गायो के बीमार हो जाने पर उनके ईलाज हेतु चिकित्सीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है पर दुर्भाग्य गायो का जो दुर्घटनाओ में घायल हो जाने पर तड़फ तड़फ कर दम तोड़ देती है।थाना टोडी फ़तेहपुर पुलिस की गायो के प्रति कार्यशैली को देख ऐसा प्रतीत होता है कि जिन्हें न शासन का खोफ हैऔर नाही प्रशासन का।दुर्घटना में घायल हुईं गाय को स्थानीय पुलिस द्वारा गाय का न कोई इलाज कराया गया और नाही उक्त वाहन चालक के खिलाफ कोई कानूनी करवाई की गई है।बेजुबान गाय घायल अवस्था मे पड़ी दर्द से कराह रही है।

No comments:

Post a Comment