Wednesday, July 24, 2019

कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) -  42 वी वाहिनी एस.एस.बी.के तत्वाधान में एक सप्ताह चलने वाले "कारगिल विजय दिवस" का 5वां दिन था, इस मौके पर "कारगिल युद्ध" के विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगता आचार्य रमेश चन्द्र गर्ल्स इन्टर कॉलेज रूपईडीहा व हाजी मोहम्मद युसुफ़ इन्टर कॉलेज बाबागंज मे संपन्न कराई गई।इस प्रतियोगिता की शुरुआत सहायक कमांडेंट सुकुमार देब बर्मा  के नेतृत्व हुई ।इस प्रतियोगिता मे सीमा क्षेत्र के स्कूल , आचार्य रमेश चन्द्र गर्ल्स इन्टर कॉलेज, सीमांत इन्टर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक वद्यालय सहजना, रुकमणी देवी जूनियर हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बख़्शी गांव, हाजी मोहम्मद युसुफ़ इन्टर कॉलेज बाबागंज, ने भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 1999 के कारगिल युद्ध मे शहीद वीर जवानो की शहादत को याद दिलाना था। इस मौके पर सीमा क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने  बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आचार्य रमेश चन्द्र गर्ल्स इन्टर कॉलेज के प्रबन्धक यशपाल, शिव पूजन सिंह प्राचार्य हाजी मोहम्मद युसुफ़ इन्टर कॉलेज, 42 वी वाहिनी एसएसबी चौकी प्रभारी रूपईडीहा के निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक उप - इमरान अख़्तर अंसारी, अध्यापक ए पी श्रीवास्तव, सहित तमाम स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment