अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुदड़ी मोहल्ले के किले के पास रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हेमा निगम ने सदस्यता अभियान चला कर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को सदस्य बनाया।
इस अभियान में वैसे तो हेमा निगम द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार ये अभियान चलाया जा रहा है और अब तक पुरे शहर की सैकड़ो महिलाओं लोगों ने उनसे मिलकर भा ज पा की सदस्यता ग्रहण की और आगे भी लोग उनके साथ मिलकर इस अभियान का हिस्सा बन रहे है। काजल रस्तोगी, संध्या अग्रवाल, प्रियंका श्रीवास्तव, मंजू लोहिया, नीलम श्रीवास्तव आदि महिलाओं ने भा ज पा के विचार धाराओं को अच्छा कहा। महिलाओं ने बताया कि भा ज पा में नारी शक्ति को बहुत सम्मान मिला सब का साथ सब का विकाश के साथ हम लोगो को पार्टी से जुड़कर बहुत अच्छा लगा और हम लोगो को पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी मिली है उसको बाखूबी निभाएंगे। हेमा निगम ने सभी महिलाओं को पार्टी की नीतियों पर चलने को कहा।

No comments:
Post a Comment