Wednesday, July 24, 2019

सड़क व जलनिकासी की व्यवस्था नहीं, राजनीतिक द्वेष की भावना

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। ब्लॉक कार्यालय के सामने नूरपुर ग्राम पंचायत की नई बस्ती बगिया स्थित है जहाँ लगभग एक हजार की आबादी रहती है। मुख्यालय की ग्राम पंचायत होने के बाउजूद इस बस्ती में नाली और जल निकासी की कोई ब्यवस्था नही है। 
बस्ती वासियो का कहना है कि ग्राम प्रधान इस बस्ती में नाली सड़क और जल निकासी का कोई कार्य राजनीतिक विद्वेष बस नही कराते है जिसका खामियाजा बस्ती वासियो को भुगतना पड़ता है। बुधवार सुबह तेज बारिश शुरू होते ही नई बस्ती की प्रत्येक सड़क जल मग्न हो गयीं।सड़को का पानी बढ़ने पर इस बस्ती के यमुना शर्मा ,जय प्रकाश शर्मा ,शीतल पटवा ,बड़कऊ ,श्याम तिवारी ,निरंजन और रामचंदर सहित दर्जनों घरो में एक एक फ़ीट तक पानी भर गया।गृहस्थी के सामान बर्बाद हो गए।लोगो को खाना बनाने तक कि जगह नही मिली जिससे दर्जनों घरो में चूल्हे तक नही जले। 
लोगो की गुहार पर खंड विकास अधिकारी शोभा राम मिश्र ने स्वयं मौके पर जाकर स्थित देखी।उन्होंने ग्राम प्रधान से तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया और बस्ती के बाशिंदों ने बी डी ओ को आल्टीमेटम दिया है कि यदि ग्राम प्रधान ने तत्काल जल निकासी का प्रबन्ध नही हुआ तो वे लोग धरना देकर शासन को इस भीषण समस्या से अवगत कराएंगे।

No comments:

Post a Comment