Saturday, July 6, 2019

स्कूल ड्रेस लेने जा रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में टूटी पसलियां

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। प्रभात कुमार सोनी प्रभारी प्रधान शिक्षक पूर्व मा0विद्यालय-बंजरिया, विकास खण्ड-विशेश्वरगंज, विद्यालय के बच्चों  को वितरण करने हेतु जूता- मोजा लेने अपनी मोटरसायकिल से जा रहे थे रास्ते में डोलकुवां के पास उनका एक्सीडेंट हो गया उनके सिर में काफी गंभीर चोट आई उनको CHC पहुँचकट्टा, विशेश्वरगंज से प्राथमिक इलाज के बाद रिफर कर दिया गया, सोनी जी को बेहोशी के हालात में लेकर सभी लोग गोंडा डा0ओ0एन0पाण्डेय के नर्सिंग होम गोण्डा पहुँचे जहाँ पर सिर का सी0टी0 स्कैन हुआ और एक्स-रे किया गया  जिसमें पता चला कि दाएँ तरफ की सभी पसलियां टूट गई हैं और उसे फेफड़ों पर दबाव आ गया है जिससे उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है साथ ही साथ सिर में बहुत ही गंभीर चोट है काफी मात्रा में खून निकल चुका है  स्थिति को अत्यंत गंभीर देखते हुए उन्हें डॉ साहब ने ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया था ,सभी लोग उनको एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी के पास शिक्षक प्रभात कुमार सोनी जी की सांसे थम गई वह हमेशा के लिए छोड़ कर हम सभी को छोड़ कर चले गए सोनी जी अपने पीछे छोटे छोटे दो बेटे और एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए।

No comments:

Post a Comment