डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच, उ0प्र0 - पुलिस चौकी राजा बाजार नानपारा में पीस कमेटी की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सावन मास में होने वाले पर्व को शांति पूर्वक परंपरागत मनाए जाने की अपील की गई इस मौके पर बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हिंदुस्तान जैसा देश स्वीटजरलैंड भी नहीं है हमारे देश में तमाम भाषाएं तमाम मौसम विभिन्नता में भी एकता है जो हमारी ताकत है ठीक इसी प्रकार नानपारा कस्बा के लोग शांति अमन पसंद है यहां पर हर पर्व अच्छी तरह से होते रहे उन्हें उम्मीद है कि यह पर्व भी अमन शांति के साथ सब लोग मिलकर मनाएंगे इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुशीर सेठ, महंत प्रेम कुमार, कांवरिया संघ के अध्यक्ष जगत राम पटेल, गुड्डू मारिया, मोहम्मद इलियास मौलाना आदि ने उपस्थित जनों को संबोधित कर शांति पूर्वक त्यौहार मनाए जाने की अपील की बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, कोतवाल संतोष सिंह ,चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह भदोरिया, सुधीर शुक्ला, कौमी एकता के डॉक्टर शकील अंसारी ,प्रधान पीर गुलाम यासीन, मेराज, अच्छन खान, इस्लाम भारती, वंदना मिश्रा, जुबेर अंसारी चुनने राजा यूनुस आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment