ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत (उ०प्र)। जनपद के तहसील पूरनपुर में दबंगों ने अवैध तरीके से महिला की जमीन पर कब्जा कर लिया, विरोध करने पर दबंगों ने महिला को जमकर पीटा कपड़े फाड दिए पीडिता ने थाने में आकर पुलिस तहरीर दी है, थाना पूरनपुर क्षेत्र के अमरिया खाता निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को एक सिकयती पत्र थाने में दिया और बताया कि महेंद्र पाल आदि ने मेरी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है, जमीन पर धान लगाने की कोशिश कर रहे है विरोध करने पर महेंद्र पाल व उसके पुत्रो ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे कपड़े फाड़ दिए और कहा अगर तूने थाने में जाकर शिकायत की तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा,मामले को लेकर पुलिस ने अभी पीड़ित महिला की रिपोर्ट तक नही लिखी,दबंग सरेआम पीड़ित महिला को धमकियां दे रहे हालांकि पुलिस से बात की गई तो पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए उसे आपसी विवाद बता दिया और मौके पर जाने की जहमत तक नहीं उठाई पीड़ित महिला न्याय पाने को दर दर की ठोकरे खाती घूम रही है।

No comments:
Post a Comment