Friday, July 19, 2019

शिवभक्तो की सुरक्षा के मद्देनजर डीएम एसपी लिया जायजा


  • युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)

लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा श्रावण मास में प्राचीन शिव मंदिर गोला आने वाले शिव भक्तों व कांवड़ियों की पदयात्रा को सुरक्षित एवं सुगमता से सकुशल पूर्ण कराने हेतु निर्धारित सड़क/अन्य मार्गो का निरीक्षण किया गया तथा श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। 
तत्पश्चात थाना गोला का निरीक्षण किया गया इस दौरान कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस द्वारा की गयी तैयारियों व मेला ड्यूटी रजिस्टर आदि का जायजा लिया गया तथा  संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर को साफ स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रखरखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण व वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए तथा थाने पर आने वाले पीड़ित/ शिकायतकर्ता की शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए ।

No comments:

Post a Comment