ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत)। क्षेत्र के गांव खासपुर में राममूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज भोजीपुरा की तरफ से नेत्र के मरीजो का निशुल्क परीक्षण किया गया,एव उनको निःशुल्क दवाईयां बाटी गई। बुधवार को जूनियर हाईस्कूल खासपुर में राष्ट्रीय अन्धता निवारण कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा नेत्र के रोगियों के लिए निशुल्क नेत्र का परीक्षण किया गया,शिविर में पहुचने बाले लोगो के नेत्रों की जाँच की गई, जिन मरीजो के नेत्र में मोतियाबिंद पाया गया उनसे 200 रुपये लेकर कैम्प में रजिस्ट्रेशन किया गया,मोतियाबिंद के मरीजो को गांव से एम्बुलेंस के द्वारा राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा बरेली ले जाया जायेगा वहीं मुफ्त में आँखों का ऑपरेशन कर लेंस डाला कर नेत्रों की रोशनी प्रदान की जाएगी।शिविर में पौने दो सौ मरीजो का परीक्षण किया व रोगियों को रोग से सम्बंधित ड्राप व दवाइयां बाटी गई,जाँच में लगभग चालीस लोगो मे मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए उन मरीजो का रजिस्ट्रेशन कराया गया,उनके हॉस्पिटल ले जाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस लगाई गई है,जाँच करने बालो की टीम में डॉ० फर्द अंसारी,डॉ० टक्कन अंसारी,डॉ० अजय सक्सेना योजना प्रभारी, मुकेश सहित खासपुर एव जमुनियां के ग्राम प्रधानों का सहयोग रहा।
डॉ० अजय सक्सेना योजना प्रभारी ने बताया गांव खासपुर विद्यालय में राष्ट्रीय अन्धता निवारण कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा गांव में शिविर लगकर नेत्र रोगियों की निःशुल्क जाँच की गई,शिविर में पौने दो सौ मरीजो की जाँच की गई जिसमें चालीस मोतियाबिंद के रोगी मिले उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया जिनका राम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में नेत्रों का ऑपरेशन कर किया जाएगा अंत में उनको ₹200 जो रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है वापस कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment