Monday, July 15, 2019

कौशल विकास मिशन स्थापना दिवस पर रैली का आयोजन

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन स्थापना दिवस के अवसर पर आज कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र  विशेश्वरगंज से रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को अपने अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने सीख दी कि हुनर दिखाकर कोई भी व्यक्ति समाज में अपनी नई पहचान बना सकता है।इस मौके पर  SCEDRA के जिला समन्वयक सौमित्र घोष, विकास तिवारी,मुकेश शुक्ला ,आदर्श पाठक, सर्वेश शुक्ला, मुकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment