Monday, July 29, 2019

खेल खेल में हादसा, फ्रिज में फंसने से मासूम की मौत

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
पीलीभीत/मण्डल, उ0प्र0। जिले के थाना माधोटांडा क्षेत्र के कस्वा कलीनगर बार्ड नम्बर सात निवासी अजय गुप्ता के दो पुत्र बड़ा पुत्र आयुष नौ बर्षीय एवं छोटा पुत्र अथर गुप्ता पांच वर्षीय थे, सोमबार सुबह छोटा पुत्र अथर गुप्ता घर मे खेल रहा था खेलते खेलते घर मे रखा बड़ा फ्रिज के अंदर वह घुस गया और फाटक बंद कर लिए तभी गेट में लॉक पड़ गया,जिसकी जानकारी परिवार के लोगो को नही हो सकी,लेकिन बच्चे को घर पर न दिखाई दिए जाने पर सुबह से घर बाले परेशान थे घरवालों ने आस पास ढूंढने का काफी प्रयास किया,लेकिन कही न दिखाई दिए जाने के बाद अपने घर में रखे सामानों की तरफ नजर गई तो देखा कि उनका पुत्र फ्रिज में दबा हुआ था बमुश्किल उसको बाहर निकाला और उसको लेकर इलाज के लिए पीलीभीत रवाना हो गए जहां उसकी हालत बिगड़ती गई,रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया,अजय गुप्ता का बड़ा पुत्र दिमागी रूप से कमजोर है अजय गुप्ता लंबे समय से गंभीर कैंसर की बीमारी से जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रहे है,सूचना मिलते ही नगर वासियो की घर मे भीड़ लग गई, घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment