कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। संक्रामक रोगों को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। मच्छरों के जरिए फैलने वाले रोगों मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि से निपटने को सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। जरवल विकास खंड के न्याय पंचायत कपूर मे निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत रैली जिसमें शिक्षक विजय प्रकाश सिंह यादव (पूर्व माध्यमिक विद्यालय कपूरपुर संकुल प्रभारी) ने कहा संचारी रोग के उत्पन्न होने वाले कारण जैसे वेक्टर नियंत्रण साफ सफाई कचरा निस्तारण जल भराव रोकथाम शुद्ध पेयजल उपलब्धता विधालयों में जागरूकता जनसंवाद द्धारा संचारी रोग के प्रसार की जानकारी देकर जागरूकता आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर संचारी रोगों को रोका जा रहा है। इसी के लिए स्कूली बच्चों की रैली निकालकर सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष सफाई अभियान चलेगा। लोगों को जलभराव से मुक्त मिलेगी और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा गंदगी के कारण बीमारियां फैलती हैं। रोगों का विस्तार होगा और जानलेवा बीमारी के वायरस लोगों में सक्रिय हो जाते हैं, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। संक्रामक रोग केवल गंदगी से होते है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्धेश्य संचारी रोगों और बुखार पर पूर्ण नियंत्रण पाना हैं। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय कपूर पुर वसुंधरा अवस्थी सहायक अध्यापक अंकिता त्रिवेदी व गजाला शाहीन शिक्षामित्र सुधा देवी प्रदीप कुमार अनुचर एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment