ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत, उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के कस्वा कलीनगर में बुद्धवार को संकुल केंद्र चांदुपुर के अंतर्गत संविलयन उच्व प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत कलीनगर में रैली निकली,रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव व नगर पंचायत चेयरमैन ताहिर खां ने हरि झंडी दिखाकर किया, विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत नगर में रैली के दौरान रूखी रोटी खाना है बच्चों को पढ़ाना है, के नारे लगाकर नगर वासियो एव बच्चों को जागरूक किया,ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया,कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह साढ़े नौ बजे संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय से किया गया,रैली में विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थीयो ने भाग लिया,पूरे नगर में रैली घुमाते हुए मुख्य चौराहों बार्ड सात चार तीन,दो एक होते हुए अन्त में विद्यालय में जा कर रैली का समापन कर दिया,संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय मीना मंच की टीम आगे चलते हुए शिक्षा की अलख जगाने के नारे लगाते हुए हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे एसडीएम व चेयरमैन ने रैली के साथ चौराहे तक चलकर आए एसडीएम ने नगर वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ० श्रुतिकीर्ति यादव, बासुदेव यादव भानु प्रताप एडीआरसी पूरनपुर,अध्यापिका पारुल,शंकुल प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय,डॉ० विनय गुप्ता, रश्मि लता,पंकज यादव, मुकेश,आंशु,नरेश प्रजापति, जाहिद नूर सिद्दीकी, डॉ० ब्रह्मओतार, राम बहादुर शर्मा शर्मा, महेश जयसवाल,सहित आदि लोगो ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ के भाग लिया।



No comments:
Post a Comment